फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two group fight, many injured

Hapur News: आपसी कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, पथराव में कई लोग घायल

Thu, 10 Aug 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Aug 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
two group fight, many injured
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर भाईपुर मिलक में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हो गया। पथराव में उपनिरीक्षक व सिपाही को हल्की चोट आई हैं। उपनिरीक्षक विपिन कुमार की तहरीर पर 22 समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे करीमपुर भाईपुर मिल्क गांव में झगड़े की सूचना पर उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह, सुशील कुमार तथा सिपाही उदय सिंह, श्यामवीर सिंह पहुंचे थे। इस दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। वहां पहले से ही पीआरवी पर तैनात देवेंद्र सिंह, हरीश, विकास राठी ने बताया कि वाल्मिकी और राजपूत पक्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसके चलते गांव में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने व समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस बल को देख दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। पथराव में उपनिरीक्षक व सिपाही को हल्की चोट आई है। जबकि दूसरे पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है, उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed