{"_id":"6591c2e436e91778e20b0687","slug":"two-criminals-who-cheated-by-posing-as-bank-officers-arrested-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6352-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
हापुड़। जिले की साइबर सेल टीम ने बैंक अधिकारी बन क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी लोगों से धोखाधड़ी से प्राप्त कर उनके बैंक खातों से रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। साइबर टीम ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, कार व मोबाइल बरामद किए हैं।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि साइबर सेल टीम द्वारा रोशन निवासी आरजेड बी-29 पार्ट-3 जैन कालोनी डीके मोहन गार्डन निकट बुध बाजार चौक उत्तम नगर दिल्ली हाल पता ए-54 शोभा सिटी सेक्टर 108 थाना राजेंद्र पार्क गुरुग्राम व मिनाक्षी निवासी बी-1-37 गली नं-02 न्यू अशोक नगर वसुंधरा एंक्लेव साउथ ईस्ट दिल्ली हाल पता 1-054 सोभा सिटी सेक्टर 108 थाना राजेंद्र पार्क गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि आरोपी लोगों के क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर बैंक अधिकारी बनकर कार्ड के पीछे लिखे टोलफ्री नंबर को इंडीकॉल एप के माध्यम से तैयार कर लेते हैं। इसके बाद अपने लेट में लगे वाईफाई से इंटरनेट लेकर लोगों को वीओआईपी(स्पूफिंग) कॉल करते हैं। इसके बाद वह लोगों को सीपीपी प्लान एक्टीवेट या डिएक्टीवेट कराने व बोनस रिफंड के लिए अपनी बातों में फंसाकर उनसे जन्मतिथि व ओटीपी की जानकारी हासिल करके उनके क्रेडिट कार्ड से वह लोग नोब्रोकर की वेबसाइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर रेंट पेमेंट की रिक्वेस्ट के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करके रुपये निकाल लेते हैं। इस रुपये को वह लोग आपस में बांट लेते हैं। एसपी ने बताया कि ये शातिर साइबर ठग वर्ष 2021 से देश के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रुपये का आर्थिक लाभ कमा चुके हैं। इनके खातों में करीब 14.15 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का होना पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -