फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two arrested in kidnapping of teenager

Hapur News: किशोरी के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in kidnapping of teenager
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा का स्कूल जाने के दौरान 30 अगस्त 2022 को अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता ने जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादाता क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच निवासी सनित और उसके भाई मोहित पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए छात्रा और आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान किशोरी से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने समेत अन्य मामले भी सामने आए। वहीं अपहरण में आरोपी युवकों के परिजनों का भी शामिल होना पाया गया। जिसके आधार पर धाराएं तरमीम कर दी गई। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर किशोरी के अपहरण के मुख्य आरोपी सनित और उसकी मां इंद्रा को अठसैनी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed