{"_id":"571639294f1c1b0f4a8b456e","slug":"transformer-are-dying","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही दम तोड़ने लगे हैं ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही दम तोड़ने लगे हैं ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Apr 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़े ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और देहात क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में लोड बढ़ने से करीब आठ ट्रांसफार्मर प्रतिदिन फुंक रहे हैं। स्टोर में नए ट्रांसफार्मर न होने कारण मजबूरी में इन फुंके ट्रांसफार्मरों को रिपेयर कर फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से मोदीनगर रोड स्थित वर्कशॉप में प्रतिदिन करीब आठ ट्रांसफार्मर फुंके हुए आ रहे हैं।
विज्ञापन
अनुमान यह है कि गर्मी और बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या और बढ़ सकती है। शनिवार को मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर पर स्थित वर्कशॉप में किल्होड़ा, मतनौरा, अजराड़ा, अजराड़ा, पांची आदि स्थानों से आठ फुंके हुए ट्रांसफार्मर सही होने के लिए आए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि अगर किसी स्थान पर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो उसके स्थान पर मरम्मत कार्यशाला में रिपेयर हुए ट्रांसफार्मर ही लगाए जाते हैं। मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर परिसर में परिवर्तक मरम्मत कार्यशाला संचालित है।
यहां रोजाना जिले के अलग-अलग स्थानों फुंककर आने वाले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होती है। वर्कशाप इंचार्ज इरफान का कहना है कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण ज्यादातर ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
बिजली निगम के अधिशासी अभियन्ता का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मरों को तुरन्त बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कहीं ओवरलोडिंग की शिकायत मिलती है तो ट्रांसफार्मर बदलवाए भी जा रही है। ट्रांसफार्मरों में तेल की जांच भी कराई जा रही है।