{"_id":"657b32024658c78de3072b48","slug":"transfer-shifting-fraud-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5762-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के मामले में शपथ पत्र से बदली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के मामले में शपथ पत्र से बदली जांच
Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हाईवे किनारे सिखैड़ा के पास 25केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के मामले में उपभोक्ता का शपथ पत्र निगम अधिकारियों को मिला है। जिससे जांच का नजरिया ही बदल गया है, क्योंकि उपभोक्ता ने जेई पर शिफ्टिंग का आरोप लगाया है, जबकि पहले एसडीओ के खिलाफ जांच शुरू हुई थी।
उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता को दिए शपथ पत्र में बताया कि करीब चार महीने पहले तत्कालीन अवर अभियंता ने बिना उसकी स्वीकृति के ट्रांसफार्मर की शिफ्ट कर दिया था। नलकूप की लाइन भी शिफ्ट की गई थी। जबकि उसने शिफ्टिंग कराने से स्पष्ट मना किया था। बता दें कि इस मामले में पहले ऊर्जा निगम के एसडीओ पर आरोप लगे थे, जिस मामले में जांच भी शुरू हो गई थी। लेकिन शपथ पत्र के बाद जांच अब बदल गई है। उधर, अवर अभियंता का कहना है कि इस मामले की उसे कोई जानकारी ही नहीं है और न ही वह किसी ऐसे उपभोक्ता से कभी मिला है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।