फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A road will be built in Garh up to Meera Reti Chowk, and travel along Pabla Road will also become easier

Hapur News: गढ़ में मीरा रेती चौक तक बनेगी सड़क, पबला रोड पर भी आसान होगी राह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A road will be built in Garh up to Meera Reti Chowk, and travel along Pabla Road will also become easier
गढ़ में मीरा रेती रोड।
हापुड़। जिले में सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) सात स्थानों पर सड़क, नाले और नालियों का निर्माण कराएगा। इन कार्यों पर करीब 5.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। मुख्यत: गढ़ में मीरा रेती चौक और पबला रोड की सड़क भी शामिल है। वहीं, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इन मार्गों पर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा और ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग शामिल हैं। कई स्थानों पर सड़क के साथ नाली और नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

एचपीडीए की ओर से 1.35 करोड़ रुपये से गढ़मुक्तेश्वर में सुभाष गेट से मीरा रेती चौक तक कचहरी मार्ग, 1.26 करोड़ रुपये से रमपुरा में पबला रोड से भोलापुर तक, 96 लाख रुपये से दस्तोई मार्ग से मोदीनगर मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग, 55 लाख रुपये से ग्राम पंचायत धीरखेड़ा में मेरठ-हापुड़ रोड पर रंजीत धर्मकांटा से नागर ढाबे के पीछे दादरी चौक तक, 48.99 लाख रुपये से ग्राम कैली में पांची टावर के पास से निकुंज के फ्लोर मिल तक, 47.44 लाख रुपये से पिलखुवा में औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा की फरनेस रोड और 44.29 लाख रुपये से ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड से क्रिया योग आश्रम होते हुए घाट तक सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान का कहना है कि निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर माह में ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed