{"_id":"6ae4d74c32ce08aaa0060580","slug":"arzoo-stood-first-and-isha-stood-second-in-the-mehendi-competition-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151316-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू प्रथम व ईशा रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू प्रथम व ईशा रही द्वितीय
विज्ञापन
हापुड़ के एसएसवी कालेज में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। संवाद
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज के बीएड विभाग में करवा चौथ के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा सांस्कृतिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू ने प्रथम व ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। करवा सज्जा प्रतियोगिता में यास्मीन ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, थाल सज्जा प्रतियोगिता में नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की सांस्कृतिक संयोजक डॉ. वंदना वशिष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक पर्वों के महत्व से परिचित कराते हैं। साथ ही, इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कलात्मक कौशल व सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह व प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रजनी अग्रवाल, निधि चौहान, प्रियंका बिश्नोई व डॉ. विष्णु दत्त त्यागी का सराहनीय सहयोग रहा।