{"_id":"6ae60651e4819840a301e92c","slug":"man-jumps-into-river-from-ganga-bridge-divers-and-boatmen-save-his-life-here-why-he-wanted-to-end-his-life-in-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: गंगा पुल से नदी में कूदा युवक, गोताखोरों और नाविकों ने बचाई जान, इस वजह से जान देना चाहता था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: गंगा पुल से नदी में कूदा युवक, गोताखोरों और नाविकों ने बचाई जान, इस वजह से जान देना चाहता था शख्स
Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
सार
ब्रजघाट में शनिवार को अमरोहा के सादात नगर निवासी एक युवक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों और नाविकों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
युवक ने लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजघाट में शनिवार को अमरोहा के सादात नगर निवासी एक युवक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों और नाविकों को इसकी सूचना दी। इस पर गोताखोरों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से गंगा में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक घरेलू कलह के चलते परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर वह ब्रजघाट पहुंचा और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए गोताखोरों को बुलाया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गोताखोर राजमल केवट, दीपचंद केवट, मोहन केवट और नाविकों ने मोटरबोट लेकर तत्काल गंगा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि युवक को बचा लिया है परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन