{"_id":"6ae4d71ae6cc1ef7b6087e73","slug":"sp-workers-to-march-to-delhi-on-november-1-thousands-expected-to-arrive-from-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151300-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे सपा कार्यकर्ता, हापुड़ से हजारों के पहुंचने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे सपा कार्यकर्ता, हापुड़ से हजारों के पहुंचने का दावा
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित सपा कार्यालय में बैठक करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत: सपा
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित चलो दिल्ली मार्च में हापुड़ से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता और समीक्षा बैठक हुई।
इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि देश का युवा महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए युवाओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मार्च की तैयारियों में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में हापुड़ से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च में वोट चोरी रोकने, लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा के मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सुधीर चौहान, तेजपाल प्रमुख, किशन सिंह तोमर, सीमा तनेजा, मुन्नी यादव, प्रताप चौहान, राजेश यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, संजय अग्रवाल, दिग्विजय सिसोदिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।