{"_id":"64b6bf72056fd19243077f56","slug":"transfer-of-sdo-due-to-bribe-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1187-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अवैध वसूली के आरोपों में घिरे एसडीओ का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अवैध वसूली के आरोपों में घिरे एसडीओ का स्थानांतरण
Tue, 18 Jul 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। चेकिंग के नाम पर एक ग्रामीण से एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में घिरे एसडीओ तृतीय सौरभ दीक्षित का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब वह सहायक अभियंता राजस्व का कार्य देखेंगे। उनके स्थान पर एआर राजस्व रहे देवेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने धरने के दौरान आरोप लगाया था कि एसडीओ तृतीय सौरभ दीक्षित ने जरौठी में एक उपभोक्ता के यहां छापा मारा और एक लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। इसके अलावा उपभोक्ताओं से अभद्रता के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रात के समय फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते। इन आरोपों को लेकर चार दिन तक किसानों ने धरना दिया था।
इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने संज्ञान लेकर, उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया था। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य अभियंता ने आदेश पर एसडीओ तृतीय सौरभ दीक्षित को उपखंड क्षेत्र से हटाकर एआर राजस्व नियुक्त किया है। वहीं, एआर राजस्व देवेंद्र सिंह को एसडीओ तृतीय का पदभार सौंपा है।
विज्ञापन
-