फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late

Hapur News: नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची हापुड़

Tue, 21 Jan 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
train late
हापुड़। मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें लगातार घंटों देरी से आ रही हैं। वहीं सुबह के समय दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा रखी है। मंगलवार को नौचंदी, गरीबरथ, काशी विश्वनाथ सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर आईं।
विज्ञापन


प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे 45 मिनट, फाफामऊ जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन दो घंटे 35 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से स्टेशन पर आई।
विज्ञापन


वहीं लालगढ़ से डिबरुगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लखनऊ से मेरठ शहर को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस चार घंटे 10 मिनट, डिबरुगढ़ से चलकर लालगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। जल्द ही संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed