फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   today mahapanchayat in galand village

Hapur News: गालंद में आज होगी महापंचायत

Sat, 10 Jun 2023 09:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Jun 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
today mahapanchayat in galand village
पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गालंद गांव के पंचायत भवन पर आज महापंचायत का आयोजन होगा। इसके लिए समिति ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। पंचायत में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं किसान नेताओं के आने की संभावना है। वहीं, शांति व्यवस्था के मद्देनजर टोल प्लाजा, मसूरी नहर, एनएच-9 स्थित गालंद कट के अलावा पंचायत स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इधर शनिवार को नौंवे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

महापंचायत का आयोजन जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के आह्वान पर किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राजीव उर्फ राजू तोमर ने बताया कि पंचायत के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, गांलद में पंचायत भवन के पास स्थित पार्क में टैंट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए पंचायत का आयोजन शाम चार बजे से होगा। पंचायत को सफल बनाने के लिए आसपास गांवों के ग्रामीणों के अलावा विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया है। इसमें किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के आने की संभावना है। जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति बनाने के साथ वक्ता अपने विचार रखेंगे। ग्रामीण गत दो मई से लगातार धरनारत हैं। शनिवार को धरना देने वाले में मनोज तोमर, मनवीर सिंह, संजय कोरी, श्रीप्रकाश, सुरेश, प्रदीप, योगेंद्र अशोक आशु, धर्मपाल, प्रेमपाल, ब्रजमोहन समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार को गांलद में आयोजित किसानों की महापंचायत में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। पिलखुवा के अलावा धौलाना, हाफिजपुर और पुलिस लाइन से पीएसी तैनात की जाएगी। शांति व्यवस्था को देखते हुए पंचायत स्थल के साथ छिजारसी टोल प्लाजा, मसूरी गंगनहर और हाईवे पर गालंद कट के पास पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed