फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Time passed; six modular OTs could not be handed over.

Hapur News: समय बीता, हैंडओवर नहीं हो सके छह मॉड्यूलर ओटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Time passed; six modular OTs could not be handed over.
हापुड़। जिला अस्पताल और चार सीएचसी में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समय सीमा बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर नहीं हो सके हैं। सीएमओ के पत्राचार पर कार्यदायी संस्था गंभीर नहीं है। डीएम कविता मीना ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए जल्द बचा कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में बेहतर सर्जरी के लिए संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है। जिला अस्पताल में दो, हापुड़, धौलाना, गढ़ सीएचसी में एक एक और ट्रामा सेंटर में एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने के निर्देश शासन से मिले थे। जिले में यह काम यूपी सीडको को मिला था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना था लेकिन अभी भी कार्य अधूरा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
जिले में सिर्फ एक सर्जन, भटकते हैं मरीज : स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में सर्जनों की कमी है। पूरे जिले में महज एक ही सर्जन हैं। स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ भी एक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में भी सर्जनों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर यदि चालू भी हो गए तो लोगों को इनका कितना लाभ मिल सकेगा।


सिजेरियन प्रसव न होना बड़ी समस्या : जिले के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव कराना गर्भवतियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। एक ही महिला रोग विशेषज्ञ होने के कारण अधिकांश सीएचसी में सिजेरियन प्रसव नहीं हो पाते। निजी चिकित्सक भी बाहर से बुलाने पड़ते हैं। इन अव्यवस्थाओं के कारण ही सरकारी अस्पतालों में प्रसव का ग्राफ गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed