फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three years jail

Hapur News: दो भाइयों की पिटाई के दोषियों को तीन-तीन वर्ष की सजा

Wed, 20 Mar 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 20 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
three years jail
हापुड़ । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने दो भाइयों की पिटाई करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक विनीता त्यागी ने बताया कि नितिन भारती पुत्र वीर सिंह निवासी मोहल्ला अहाता बस्ती गढ़मुक्तेश्वर ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसको गोल्डी ने फोन करके बदरखा फ्लाईओवर के पास बुलाया। वह अपने भाई सोनू के साथ मौके पर पहुंच गया। जहां गोल्डी व उसके कुछ साथी पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने लाठी-डंड़ों से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह और उसका भाई सोनू घायल हो गए। साथ ही आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच कर गोल्डी, बंटी उर्फ सोमवीर, वैभव, देवेंद्र यादव के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट में चल रही थी। जहां पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने निर्णय सुनाया। न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने आरोपी गोल्डी, वैभव यादव व देवेंद्र को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर दोषियों को दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी बंटी उर्फ सोमवीर के न्यायालय में अनुपस्थित चलने के कारण उसकी पत्रावली अलग कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed