{"_id":"6a64f2fd5b8467d3e90ab9b9","slug":"three-major-transformer-thefts-solved-five-arrested-including-the-ringleader-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145488-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन बड़ी ट्रांसफार्मर चोरियों का खुलासा, सरगना समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन बड़ी ट्रांसफार्मर चोरियों का खुलासा, सरगना समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
धौलाना थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी। संवाद
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरियों के ट्रांसफार्मरों से कीमती धातुओं की चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का धौलाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से करीब 300 किलोग्राम तांबा, सिल्वर, एक बाइक, एक स्कूटी और चाकू बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में तीन बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पिलखुआ सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा फैक्टरी के ट्रांसफार्मर से लगभग 200 किलोग्राम तांबा चोरी हुआ था। इसके अलावा कृष्णा जूट फैक्टरी से करीब 50 किलोग्राम व अप्रैल-मई के दौरान पिलखुआ क्षेत्र से भी लगभग 50 किलोग्राम तांबा चोरी किया गया था। लगातार हो रही इन वारदातों का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान करीब 500 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस गिरोह के सरगना रोशन निवासी वेलकम सिटी, ग्राम खिचरा तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने घेराबंदी कर रोशन के साथ उसके साथी मोनिश, दानिश निवासी पुराना कब्रिस्तान के पास मीट फैक्टरी, खिचरा, कपिल निवासी भोवापुर थाना पिलखुआ, हाल निवासी ढिकोली, बुलंदशहर)और असलम निवासी चीनी गोदाम के निकट स्मार्ट सिटी, खिचरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी का सामान वाहनों से बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से बंद पड़ी फैक्टरियों और सुनसान औद्योगिक क्षेत्रों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय ट्रांसफार्मरों से कॉपर कॉयल और अन्य कीमती धातुएं चोरी कर फरार हो जाते थे।
पहले से भी दर्ज हैं आठ एफआईआर
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि गिरोह के सरगना रोशन के विरुद्ध धौलाना थाने में पहले से आठ रिपोर्ट दर्ज हैं, जबकि अन्य चारों आरोपियों के खिलाफ तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।