फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three injured road accident.

सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन घायल

Sat, 17 Jun 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 17 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three injured road accident.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

गंदूनगला गांव में शनिवार को बाइक फिसलने से दो महिलाओं समेत बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से महिलाओं को हायर सेंटर हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद  थाना क्षेत्र के गांव खालौर निवासी योगेंद्र अपनी मां मीना देवी और बुआ बीरो देवी को लेकर शनिवार को बाइक से जलालपुर जा रहा था। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नगला के पास अचानक बाइक के सामने एक बच्चा आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में योगेंद्र संतुलन खो बैठा और बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर मौजूद तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीकानेर से सिकंदराबाद जा रहा दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से दूध बटोरने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

शनिवार सुबह बीकानेर से दूध लेकर एक टैंकर सिकंदराबाद जा रहा था। बुलंदशहर रोड पर हाफिजपुर थाना क्षेत्र में गांव सादिकपुर के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने से दूध गिरने लगा।

सूचना पर आसपास के लोग बाल्टी और अन्य बर्तनों के साथ मौके पर जमा हो गए। लोगों ने टैंकर से निकल रहे दूध को बर्तनों में भरना शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से टैंकर को रास्ते से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

वहीं एक सप्ताह पहले गांव भरना में घर के बाहर खेल रही बच्ची को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हुई। सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी रविंद्र सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है।

बताया कि 10 जून की देर शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी तपस्वी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव चितसौना, थाना बीबी नगर, जनपद बुलंदशहर निवासी अभिष सरदार सिंह कार से वहां पहुंचा।


उसने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए तपस्वी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में तपस्वी का एम्स में इलाज चल रहा है। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed