{"_id":"67c49f52ed4eaa87c902a4a6","slug":"three-accused-of-theft-in-pathology-lab-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1001-113063-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पैथोलॉजी लैब में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पैथोलॉजी लैब में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने सुभाष चौक स्थित पैथोलॉजी लैब से इनवर्टर और बैटरी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी डॉ.अंकुर ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह सुभाष चौक पर पैथोलॉजी लैब का संचालन करते हैं। 26 फरवरी की शाम वह रोजाना की तरह लैब बंद कर घर आ गए थे। 27 फरवरी की सुबह शटर खोलने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने दुकान से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली है।
आसपास तलाश करने के बाद भी सामान का कुछ भी पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 305 में चोरी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की गई। रविवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठंडी सड़क स्याना रोड रेलवे फाटक के पास से तीनों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरी बरामद हुई है। आरोपी प्रवेश, दिपांशु निवासी मीरा रेती और रोहित निवासी मिरधापाड़ा को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।