{"_id":"668425d50cf3b449a6054e9d","slug":"thief-ran-away-in-bhadsyana-hapur-news-c-306-1-gha1001-107876-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भदस्याना में जाग होने पर भागे पशु चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भदस्याना में जाग होने पर भागे पशु चोर
Tue, 02 Jul 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सर्किल क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों में पशु चोरों ने सोमवार की रात धावा बोला। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में जहां चोर अपने मकसद असफल हो गए, वहीं सिंभावली के गांव सलारपुर के किसान के घेर से चोर पशु चोरी कर ले गए है।
सोमवार की रात को गांव भदस्याना में रात करीब एक बजे गांव निवासी एक किसान के घेर से चोरों ने पशु चोरी करने का प्रयास किया, हालांकि इस दौरान जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर और ग्रामीणों को आता देख चोर वहां से भाग निकले। हालांकि इस दौरान चोर अपना एक वाहन मौके पर छोड़ गए है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने चोरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी सुभाष चन्द ने बताया कि वह अपने पशुओं का चारा करने के बाद घर चला गया। सुबह जब वह घेर में पहुंच तो देखा कि चोर उसके घेर से करीब 80 हजार रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ले गए है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराते हुए चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।