{"_id":"654bbf6f4cfce2f07703ff77","slug":"thief-in-police-officer-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4726-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरों में नहीं पुलिस का खौफ, पुलिस अधिकारी के घर भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरों में नहीं पुलिस का खौफ, पुलिस अधिकारी के घर भी चोरी
Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
हापुड़। चोरों में हापुड़ पुलिस के प्रति खौफ नहीं दिख रहा है। अब चोर पुलिस के अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार ब्लॉक डी-174 स्थित अपर पुलिस उपायुक्त के मकान से चोर हजारों का माल चोरी कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार ब्लाक डी-174 सतीश चंद वर्तमान में कमिश्नरेट प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पद पर तैनात हैं। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें घटना रिकॉर्ड हुई है। 31 अक्तूबर को ई-रिक्शा पर सवार होकर एक चोर उनके आवास के बाहर पहुंचा। ई-रिक्शा बाहर खड़ी कर वह दीवार फांदकर अंदर घुस गया। चोर मकान से कटर मशीन, ग्राइंडर, रबिंग पेपर और बड़ी ग्राइंडर मशीन चोरी कर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने छह नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।