{"_id":"695a9ff17dbad135f003b2cc","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-rapid-raids-from-house-to-house-in-search-of-the-accused-of-cow-slaughter-hapur-news-c-306-1-gha1001-119469-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोकशी के आरोपियों की तलाश में घर-घर ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोकशी के आरोपियों की तलाश में घर-घर ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप
विज्ञापन
क्षेत्र में गोवंश की खाल मिलने के बाद ग्रामीण अंचल में दबिश देती कोतवाली पुलिस। स्रोत पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में हाल ही में सामने आई गोकशी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को पूरी तरह एक्शन मोड में ला दिया है। घटनाओं के बाद इलाके में तनाव, आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। कानून-व्यवस्था को नियंत्रित रखने और दोषियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।
सीओ स्तुति सिंह के स्पष्ट निर्देश पर शनिवार रात को गढ़ सर्किल के गढ़ कोतवाली, सिंभावली और बहादुरगढ़ थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से गोकशी में संलिप्त संदिग्धों के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग गांवों और मोहल्लों में संदिग्धों के घरों की गहन तलाशी ली।
दबिश के दौरान पुलिस ने गोकशी से जुड़े अहम सुराग जुटाए और संदिग्धों के परिजनों से भी पूछताछ की। सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि गोकशी जैसी घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि घटनाओं की कड़ियां जोड़कर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। अभियान के दौरान गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार और बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक अपनी-अपनी टीमों के साथ कई गांवों में पहुंचे और दबिश दी।