फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There is less confidence in new varieties of sugarcane, farmers are growing new crops in small areas only

Hapur News: गन्ने की नई प्रजातियों पर विश्वास कम, किसान थोड़े क्षेत्रफल में ही उगा रहे नई फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is less confidence in new varieties of sugarcane, farmers are growing new crops in small areas only
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गन्ने की को-0238 प्रजाति में बीमारी और उत्पादन गिरने से इस फसल को गन्ने की चार नई प्रजातियों से विस्थापित कराया जा रहा है। क्षेत्र में पिछले सालों में जिन किसानों ने कुछ नई प्रजातियों को बोया है, उनकी पेड़ी को लेकर अब किसान संशय में हैं। क्योंकि पेड़ी सही तरीके से अंकुरित नहीं हो रही।
गन्ना उत्पादन किसान शिवकुमार त्यागी, नरेंद्र सहवाग, रजनीश त्यागी, धनवीर शास्त्री ने बताया कि खेत में पिछले साल ही को-15023 प्रजाति का गन्ना बोया था। पौधा गन्ना ठीक हुआ लेकिन, इसमें जंगली जानवरों का नुकसान इतना अधिक है कि 20 फीसदी तक गन्ने को चौपट कर दिया है। क्योंकि इस प्रजाति का गन्ना बेहद फोका और रिकवरी अधिक है। इस प्रजाति की पेड़ी उस तरह नहीं चल रही, जिस तरह को-0238 चलती थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि को-0118 प्रजाति के पौधे गन्ने का उत्पादन ठीक है, कोलक-14201 और कोषा 13235 प्रजाति का गन्ना पहली बार बो रहे हैं, जिसका परिणाम अगले कुछ सालों में आएगा। हालांकि कुछ किसानों ने इन दो प्रजातियों का गन्ना बोया है, जिसमें 13235 का उत्हादन अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन खान ने कहा कि गन्ने की को-0238 प्रजाति में काफी रोग लगने लगा है। इसे विस्थापित करने के लिए दूसरे नस्लों को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों को भी नई प्रजातियों से जागरूक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed