{"_id":"650dc7d7b2783475e20920c3","slug":"theft-in-kirana-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3213-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किराना की दुकान में कूमल कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किराना की दुकान में कूमल कर नकदी व सामान चोरी
Fri, 22 Sep 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक किराना की दुकान में देर रात कूमल कर चोर करीब 15 हजार की नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जांच की।
हापुड़ देहात थाना में गढ़ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ततारपुर निवासी हाजी कालू खान की चौधरी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की रात हाजी कालू खान दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है। दुकान के पिछले हिस्से में दीवार में कूमल कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक का कहना है कि चोरों ने इस दौरान करीब सवा लाख रुपये की चोरी की है। इसमें काजू, पिस्ता, बादाम, घी, तेल, सिगरेट आदि सामान शामिल है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। हालांकि पास ही डीएम आवास स्थिति है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। देहात थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिष्ट का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।