{"_id":"698b5bccdbffb95a9401113d","slug":"theft-in-instacart-office-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136907-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसपी आवास के पास ऑनलाइन शॉपिंंग के कार्यालय से 14 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसपी आवास के पास ऑनलाइन शॉपिंंग के कार्यालय से 14 लाख रुपये चोरी
Tue, 10 Feb 2026 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एसपी आवास के पास स्थित ऑन लाइन शॉपिंग सर्विस कार्यालय इंस्टाकार्ट का ताला तोड़कर तीन चोर 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कार्यालय के कर्मचारी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव दस्तोई निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि मेरठ रोड एसपी आवास के पास इंस्टाकार्ट सर्विस कंपनी का कार्यालय है। वह भी कार्यालय में नौकरी करते हैं। यहां नौकरी करने वाले सभी लोग सोमवार की शाम कार्यालय का ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तीन चोर कार्यालय में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने कार्यालय में रखी 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। मंगलवार की सुबह कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने कार्यालय के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद वह अंदर गए तो 14 लाख रुपये की नकदी गायब थी।
चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए। कर्मचारियों ने कार्यालय में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कैश रूम में लगे कैमरे में तीन चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार्यालय कर्मचारी की तहरीर पर तीन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द पहचान कर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।