{"_id":"68bda7a74ed4d01c3207492f","slug":"the-sun-shone-in-the-morning-the-weather-became-pleasant-due-to-rain-in-the-afternoon-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129872-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सुबह खिली धूप, दोपहर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सुबह खिली धूप, दोपहर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह के समय धूप खिली रही और दोपहर में मौसम ने करवट बदली को बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। देर शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है।
सितंबर माह की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल उठी, ऐसे में लोगों को दिनभर साफ मौसम रहने की उम्मीद थी लेकिन दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली तो झमाझम बारिश की शुरूआत हो गई। करीब आधा घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
बारिश के दौरान वाहन चालक बारिश का आनंद लेते हुए अपने गंतव्य को जाते दिखाई दिए। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सोमवार को भी बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि तापमान पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।