{"_id":"6aa04833d5b75a720205ebc2","slug":"the-special-train-arrived-with-a-delay-of-eight-hours-and-the-nauchandi-express-with-a-delay-of-four-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147995-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे विलंब आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे विलंब आई
विज्ञापन
-पीछे से देरी से चल रही ट्रेनें, रेल यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। ट्रेनों का संचालन फिर से बिगड़ने लगा है। मंगलवार को स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ा और गंतव्य को पहुंचने में भी देरी हुई।
आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जा रही स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट,मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बरेली से चलकर भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।
इनके अलावा लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जंक्शन जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रेलवे लाइन पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया जा रहा है। जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही देरी से चलकर गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।