फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The matter of tube well bill scam reached the Energy Minister

Hapur News: ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा नलकूप बिल घोटाले का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The matter of tube well bill scam reached the Energy Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नलकूप बिल घोटाले के मामले में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी रविवार को ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर से मिले। पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि 2004 से पहले और बाद में एक घोटाला बिजली के बिलों का हुआ था। किसानों के नाम पर लाखों रुपये का बकाया बिल आ रहा हैं। जबकि किसानों ने पूरा बिल जमा कर दिया था, उनके पास जमा रसीद भी है।
विज्ञापन


जिले में नलकूपों की सामान्य योजना के अंतर्गत किसानों ने इस योजना में रसीद कटा ली थी। उसमें कुछ किसानों के सामान्य योजना के अंतर्गत सामान दे दिया गया है, लेकिन कुछ अभी भी वंचित हैं। उन्हें लाभ दिलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर तार ठीक नहीं होते हैं, आए दिन दुर्घटना हो रही है। इस समस्या का भी निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर राजेंद्र गुर्जर, रवि भाटी, लीले प्रधान, कटार सिंह, अनिल हूण, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed