{"_id":"6a9ef3a7b11875dfb60b98b1","slug":"the-interval-for-lpg-refill-booking-will-now-be-25-days-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147957-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एलपीजी रिफिल बुकिंग का अंतराल अब 25 दिन रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एलपीजी रिफिल बुकिंग का अंतराल अब 25 दिन रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सात सितंबर को जारी निर्देशों के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल समान रूप से 25 दिन निर्धारित कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले की तरह 45 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। उपभोक्ता अपनी पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद अगली रिफिल बुक करा सकेंगे।
इसके साथ ही जिले के सभी एलपीजी वितरकों और विक्रय अधिकारियों को नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डोर स्टेप डिलीवरी उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य पर ही एलपीजी रिफिल देने को कहा गया है।