फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man working in Saudi Arabia defrauded of 23 lakh by someone he befriended on Instagram.

Hapur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर सऊदी अरब में नौकरी कर रहे युवक से 23 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Young man working in Saudi Arabia defrauded of 23 lakh by someone he befriended on Instagram.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी हुस्नारा ने एक महिला पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विभिन्न योजनाओं में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी कर रहे उनके पुत्र से 23 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर महिला ने अपने घर बुलाकर उनके पुत्र व परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुस्नारा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र मोहसिन चार वर्षों से सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। आरोप है कि दो वर्ष पहले सोनाली वर्मा निवासी मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला हर्ष विहार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके पुत्र से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न योजनाओं में रुपये निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनके पुत्र को झांसे में ले लिया। महिला की बातों पर विश्वास कर उनके पुत्र ने उसके बताए खाते में 82 हजार सऊदी रियाल ट्रांसफर कर दिए। जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 21 लाख रुपये है। इतना ही नहीं आरोपी के कहने पर उनके पुत्र ने एक लाख रुपये और महिला के खाते में ट्रांसफर दिए।
विज्ञापन

15 जून 2026 को उनका पुत्र सऊदी से घर लौटा और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। गांव पहुंचने पर उनके पुत्र ने महिला से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगे तो महिला ने योजनाएं बंद करने की एवज में पुत्र से 92 हजार रुपये और अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी ने उनके पुत्र को जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय बीतने पर आरोपी महिला ने उनके पुत्र को घर बुलाया और उसके फोटो खींच लिए। रुपये वापस मांगने पर महिला ने उनके पुत्र व पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और घर से भगा दिया। वह अपने पुत्र के साथ स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों के पास पहुंची और मामले की शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंची।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सोनाली वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed