फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MP upset over the dilapidated state of the Martyrs' Memorial; issues directives for improvements.

Hapur News: शहीद स्मारक की दुर्दशा पर सांसद नाराज, सुधार के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
MP upset over the dilapidated state of the Martyrs' Memorial; issues directives for improvements.
अतरपुरा चौराहा स्थित शहीद स्थल की जानकारी करते सांसद अरुण गोविल। संवाद
हापुड़। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को अतरपुरा चौपला स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक की बदहाली पर नाराजगी जताई और डीएम कविता मीना को सुंदरीकरण के निर्देश दिए। वहीं, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन

सांसद ने ऐतिहासिक शहीद स्तंभ पर पहुंचकर भारत छोड़ो आंदोलन में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐतिहासिक स्थल के इतिहास की जानकारी ली और स्थल का निरीक्षण किया। अमर धरोहर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए डीएम को प्रस्ताव दिया। सांसद ने कहा कि हमारे वीर शहीदों की स्मृति को सम्मानपूर्वक संरक्षित करना है। अमर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता व जनसमुदाय की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से बातकर उन्हें निपटने का निर्देश दिया। सांसद ने भटैल मार्ग पर एनएच पर उतार-चढ़ाव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर किए गए प्रयासों के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों व चौधरी ताराचंद कॉलेज प्रबंधन समिति की तारीफ की। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी ने धीरखेड़ा का मुद्दा उठाया और नाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान सुरेश चंद्र और अरुण गर्ग ने जरोठी रोड पर नाले के निर्माण की मांग की। पूर्व सैनिक संगठन ने इलाज के लिए विभागीय डिस्पेंसरी खुलवाने की मांग रखी। सभासद पूनम सिंहल, संजीव वर्मा, रुद्राक्ष त्यागी, डॉ. कस्तूरी, नरेंद्र कुमार आदि ने अपने-अपने मुद्दे उठाए। इसके अलावा सांसद ने डीएम कविता मीना, सीडीओ श्रुति शर्मा और वीसी मुकेश चंद्र से अलग से विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कविता सिंह, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, अवनीश त्यागी, अमृता सिंह, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed