फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The election process for six Legislative Council constituencies will begin on the 29th

Hapur News: 29 से शुरू होगी विधान परिषद के छह निर्वाचन क्षेत्रों की चुनाव प्रक्रिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The election process for six Legislative Council constituencies will begin on the 29th
हापुड़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल इसी साल दिसंबर 2026 में समाप्त होने के कारण निर्वाचन आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। सात अक्तूबर को नाम निर्देशनों की संवीक्षा होगी, जबकि नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ तय की गई है। इसके बाद 23 को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्तूबर तक वह सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी, जिससे निर्वाचन संपन्न माना जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed