फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The accused who shot was taken on remand and the pistol was recovered.

Hapur News: गोली मारने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
The accused who shot was taken on remand and the pistol was recovered.
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मंदिर से लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी को फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त फौजी कर्मवीर सिंह 27 दिसंबर की सुबह मंदिर से लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। तीन गोली लगने से कर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खून से लथपथ कर्मवीर सिंह को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में पत्नी रंजना ने कार सवार अशोक, भोलू, शिव उर्फ गुल्लू और ग्राम प्रधान पति जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी शिव उर्फ गुल्लू ने यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अशोक और भोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed