फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature goes six degree

Hapur News: शीतलहर का प्रकोप, छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sun, 25 Jan 2026 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 25 Jan 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
temperature goes six degree
हापुड़। मौसम में बदलाव के बाद सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। रविवार को भी दिनभर शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर से बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। लेकिन दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के सामने धूप भी बेदम दिखाई दी। दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवाओं के कारण सबसे अधिक परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह मौसम में दोबारा से बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को बारिश का भी अनुमान है, इसके साथ ही सप्ताह भर तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed