फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature go down two degree

Hapur News: शीतलहर और गलन बरकरार, दो डिग्री गिर सकता है तापमान

Fri, 12 Jan 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 12 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
temperature go down two degree
हापुड़। शीतलहर के प्रकोप से लोग ठिठुरे हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर चली सर्द हवाओं से लोग कंपकंपा उठे। हालांकि, धूप में बैठने पर ही राहत महसूस हुई। वहीं अगले दो दिनों में तापमान दो डिग्री तक और गिरने की संभावना है, जिसके कारण लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा अगले सप्ताह बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले में सर्दी पूरे चरम पर है। हाल यह है कि दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद भी सर्दी का सितम और बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह आसमान में धुंध छाई हुई थी। जो दोपहर तक जारी रही। बाद में सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन, चटक धूप ही कुछ राहत दिला सकी। छांव में जाते ही लोग सुन्न महसूस कर रहे थे। इसके साथ चल रही हल्की सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान करती रहीं। जिसके कारण लोगों की पूरा दिन कंपकंपी छूटी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर जाएगा। जिसके कारण लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह ठिठुरन बरकरार रहेगी और अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, गलन भी अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन


-----

प्रदूषण की स्थिति भी हुई खराब -

क्षेत्र में कोहरे के कारण प्रदूषण की स्थिति भी खराब हुई है। प्रदूषण लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार को भी इसमें बढ़ोतरी नजर आई। 200 के आसपास चल रहा एक्यूआई शुक्रवार को 250 से ऊपर पहुंच गया। आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और अधिक खराब रहने के कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं प्रदूषण भी लोगों को परेशान करेगा। ऐसे में हालात और अधिक खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed