{"_id":"6a95bd89e6a38a1f1e04bbc8","slug":"garh-chcs-x-ray-machine-out-of-order-for-a-week-hapur-news-c-306-1-gha1001-123776-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक सप्ताह से बंद पड़ी गढ़ सीएचसी की एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक सप्ताह से बंद पड़ी गढ़ सीएचसी की एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्स-रे मशीन पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में मशीन वाले कक्ष पर ताला लगा रहने के कारण मरीजों को बिना जांच कराए ही निजी केंद्रों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों को चिकित्सकों की ओर से एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है। मशीन बंद होने के कारण ऐसे मरीजों को अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें निजी जांच केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। मरीज कपिल कुमार का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मशीन खराब रहने से उन्हें निजी केंद्रों पर अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। गरीब परिवारों के लिए यह खर्च परेशानी का कारण बन रहा है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मशीन को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि उन्हें अस्पताल में ही एक्स-रे जांच की सुविधा मिल सके। मरीजों का आरोप है कि मशीन खराब होने के कारण कई बार जांच के लिए उन्हें अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है। इससे समय भी अधिक लग रहा है और उपचार में देरी की स्थिति बन रही है। लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग खराब मशीन की मरम्मत जल्द कराकर एक्स-रे सेवा बहाल करे।
एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण सीएचसी में जांच कक्ष पर ताला लगा हुआ है। मरीज जसवंत सिंह का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की तकनीकी खराबी लंबे समय तक रहने से सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ता है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशिभूषण सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मशीन के बारे में अवगत कराया है, जल्द मशीन की मरम्मत होने की संभावना है।