फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tractor trolley driven over farmer after he objected to speeding

यूपी: तेज रफ्तार से चलाने का विरोध करने पर किसान पर चढ़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मौके पर मौत, घटना के बाद भागा आरोपी

Tue, 01 Sep 2026 09:59 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 01 Sep 2026 09:59 AM IST
सार

महमूदपुर गांव में सोमवार देर रात किसान सतीश (45) की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। उसने अवैध खनन की तेज रफ्तार ट्रॉली का विरोध किया था। चालक फरार है।

विज्ञापन
Tractor trolley driven over farmer after he objected to speeding
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में सोमवार की देर रात गांव निवासी एक किसान ने घर के बाहर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने का विरोध किया। इससे गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने किसान के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी। इसमें सतीश (45) निवासी गांव महमूदपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फ़रार हो गया। ग्रामीणों ने पीछे से आ रही दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। जंगल से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लादकर लाई जा रही थी। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव स्थित जंगल से काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली रात में अवैध खनन कर मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से उनके गांव से गुजराती हैं। कई बार ग्रामीण ट्रैक्टर चालकों से इसका विरोध भी कर चुके हैं। तीन दिन पहले भी गांव निवासी सतीश की तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने को लेकर चालकों से कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात गांव निवासी सतीश अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली उनके पास से गुजरी। उन्होंने ट्रैक्टर चालक से तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली चलाने का विरोध किया। इसके बाद उनकी चालक से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साये चालक ने उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

शोर सुनकर उनके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों  ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना के बाद पीछे से आ रही है दूसरी ट्रैक्टर ट्राली व चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सतीश पिछले काफी समय से आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed