फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature down two degree

Hapur News: दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Thu, 18 Dec 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
temperature down two degree
हापुड़। जिले में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री और एक डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम चल रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक सड़क पर दृश्यता कम रही। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम दिखाई दी। वहीं, इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बर्फीली हवा चलने और घने कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक सड़कों पर लोग कम संख्या में निकले। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे तक घने कोहरे के कारण गलन और ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दिन में धूप न निकलने के कारण बच्चे और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं, शाम के समय करीब साढ़े पांच बजे से एक बार फिर हवा की गति बढ़ी और अधिक ठंड का अहसास लोगों को हुआ। शाम छह बजे से हल्का कोहरा पड़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन


शहर में 20 स्थानों पर जलवाए अलाव
नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को शहर में 20 स्थानों पर अलाव जलवाए। शाम छह बजे से ही मुख्य चौराहों, रैन बसेरे के बाहर, बस और रेलवे स्टेशन के साथ मुख्य मार्गों पर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों की कम से कम तीन परत बनाकर पहनें
सीएचसी में तैनात फिजिशियन डॉ अशरफ ने बताया कि इन दिनों में बदलता मौसम लोगों को अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस मौसम में कम से कम तीन लेयर में गर्म कपड़ें पहनें। साथ ही घर से बाहर जाने पर सिर पर कैप, दस्ताने, मफलर और जूते पहनें। छाती, मुंह और सिर के हिस्से को ठंड से जरूर बचाकर रखें। जिससे कि ठंडी हवा लगने से बीमार होने से बचा जा सके।


कोहरे में वाहनों का संचालन न करने की अपील --
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है। इस मौसम में लोगों को गर्म कपड़े अधिक और जरूरत के अनुसार पहनने की जरूरत है। साथ ही कोहरे के समय में वाहनों का संचालन करने से बचें। यदि किसी मजबूरी में कोहरे में वाहन का संचालन करते हैं तो फॉग लाइटों का इस्तेमाल जरूर करें।

पिछले कुछ दिनों में तापमान की स्थिति --
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 22 09
14 दिसंबर 22 10
15 दिसंबर 23 11
16 दिसंबर 23 11
17 दिसंबर 23 09
18 दिसंबर 21 08
-----
बृहस्पतिवार को मौसम की स्थिति --
नमी ---- 70 प्रतिशत
हवा की रफ्तार ---- आठ किलोमीटर प्रति घंटा
----
इस प्रकार करें शरीर की सुरक्षा --

कई परतें पहनें : एक मोटी परत की बजाय हल्के, गर्म कपड़ों की कई परतें पहनें, जैसे थर्मल इनर, ऊनी स्वेटर और वॉटर प्रूफ जैकेट।

सिर, हाथ, पैर ढकें : टोपी, मोजे, दस्ताने और गर्म जूते पहनें। शरीर की गर्मी सिर और पैरों से निकलती है।

सूती कपड़ों से बचें : सूती कपड़े नमी सोखते हैं, जिससे ठंड लगती है। ऊनी या सिंथेटिक फाइबर बेहतर होते हैं।
----
खान-पान और हाइड्रेशन के लिए यह करें --
गर्म पेय और भोजन : सूप, दलिया, और काढ़े (हर्बल चाय) जैसे गर्म तरल पदार्थ पिएं और पौष्टिक भोजन करें।

पौष्टिक आहार : देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करें।

पर्याप्त पानी पिएं : प्यास कम लगने पर भी पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें। डिहाइड्रेशन से बचें।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed