फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tehsildar taste mid day meal

Hapur News: तहसीलदार ने पूछा स्वाद... बच्चों ने कहा- बेस्वाद

Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
tehsildar taste mid day meal
पिलखुवा। शुक्रवार को तहसीलदार प्रवेश कुमार ने एचपीडीए के अवर अभियंता राकेश के साथ नगर के कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो और शिवाजी नगर स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ने शिवाजी नगर स्कूल में बच्चों के साथ मिड-डे मील चखा। बच्चों से जब पूछा कि खाना कैसा बना है, झिझकते हुए बच्चों ने जब गुणवत्ता खराब बताई तो तहसीलदार ने शिक्षकों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


शिवाजीनगर स्कूल में जर्जर छत और भवनों की हालत देख तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए वे जमीन पर बच्चों के साथ बैठ गए। उनके थाली में परोसा गया खाना खाया और बच्चों से खाने की गुणवत्ता पूछी। बच्चों ने झिझकते हुए जब ठंडी और बेस्वाद दाल-चावल की शिकायत की तो तहसीलदार ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों को घटिया खाना परोसने वालों की जवाबदेही तय होगी। सरकारी स्कूलों में न शिक्षा का माहौल है, न भवन दुरुस्त हैं। ऊपर से बच्चों को अच्छा भोजन भी नहीं मिल रहा, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण में सुधार दिखना चाहिए, वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed