फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager's head broken for protesting against misdeeds

Hapur News: कुकर्म के विरोध पर किशोर का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's head broken for protesting against misdeeds
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक 12 वर्षीय किशोर को बहला फुसलाकर आम व जामुन खिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने सिर में ईंट मारकर किशोर को घायल कर दिया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके 12 वर्षीय पुत्र को पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर आम व जामुन खिलाने जंगल में ले गया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं विरोध कर उसके पुत्र ने यहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने सिर में ईंट मार उसके पुत्र को घायल कर दिया। आरोपी से बचकर किसी तरह लहूलुहान हालत में उसका पुत्र रोता हुआ घर पहुंचा और आपबीती अपनी दादी को सुनाई। इस पर पीड़ित की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिर तार कर लिया जाएगा।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed