फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager held hostage after accusing him of cheating

Hapur News: ठगी का आरोप लगाकर किशोर को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager held hostage after accusing him of cheating
गाजियाबाद। दुकानदार ने मोबाइल से रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाकर किशोर को घर में बंधक बना लिया। दुकानदार और उसकी पत्नी व अन्य ने किशोर के साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की। किशोर को लेकर घर पहुंचे और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज और धमकी दी। किशोर की मां ने आरोपी दंपती को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपब्लिक क्रॉसिंग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राहुल विहार काॅलोनी निवासी मीना ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया कि 29 नवंबर की शाम 17 वर्षीय बेटा काॅलोनी में ही स्थित मोबाइल की दुकान पर गया था। जहां दुकानदार पंकज कुमार ने किशोर पर मोबाइल से रुपये ट्रांसफर कर लेने का आरोप लगाया। किशोर के विरोध करने पर पंकज और उसकी पत्नी पिंकी देवी ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि किशोर के साथ दंपती और उनके अन्य साथियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट कर यातनाएं दी। इसके बाद आरोपी पंकज और पिंकी किशोर को घर लेकर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि दंपती ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की और जानलेवा हमला किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी घायल किशोर को छोड़कर चले गए। किशोर की मां मीना ने आरोपी दुकानदार पंकज व उसकी पत्नी पिंकी देवी और अज्ञात के खिलाफ रिपब्लिक क्रॉसिंग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वेव सिटी एसीपी लिपि नागायच ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed