फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager dies in collision between horse-cart and bike

Hapur News: तांगे और बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in collision between horse-cart and bike
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में गांव काठीखेड़ा के पास तांगे और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी शिवम अपने दोस्त लविश के साथ देर शाम किसी काम से बाइक से गांव सलाई से घुंघराला जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही अनियंत्रित बाइक एक तांगे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिवम और लविश घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने लविश (16) को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम (17) को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर घायल और मृतक के परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। लविश की मौत होने पर परिजन में कोहराम मच गया। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed