फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Team investigating electricity theft subjected to abuse; official documents torn up.

Hapur News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम से अभद्रता, सरकारी दस्तावेज फाड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Team investigating electricity theft subjected to abuse; official documents torn up.
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जटपुरा गांव में बिजली चोरी रोकने पहुंची विभागीय और विजिलेंस टीम का एक व्यक्ति ने विरोध कर दिया। टीम को परिसर में प्रवेश करने से रोकने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात हाई लॉस फीडर जटपुरा पर बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत टीम चेकिंग कर रही थी। शिवम तेवतिया ने परिसर की जांच का विरोध करते हुए टीम को अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान ग्राम जटपुरा के हाई लॉस फीडर से संबंधित सरकारी डाटा वाली सूची फाड़ दी गई। आरोप है कि भविष्य में गांव में नहीं आने की धमकी भी दी गई। विजिलेंस टीम ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और दस्तावेज फाड़ने सहित संबंधित आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed