फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Team collecting electricity bills subjected to abuse Consumer sons display high-handedness in Hapur FIR regis

बिजली बिल वसूलने गई टीम के साथ अभद्रता: हापुड़ में उपभोक्ता के बेटों ने दिखाई दबंगई, दोनों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 10 Sep 2026 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 06:42 PM IST
सार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनोरा में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली का बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ उपभोक्ता के बेटों ने जमकर अभद्रता और गाली-गलौज की। 

विज्ञापन
Team collecting electricity bills subjected to abuse Consumer sons display high-handedness in Hapur FIR regis
बिजली बिल वसूलने गई टीम के साथ अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनोरा में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली का बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ उपभोक्ता के बेटों ने जमकर अभद्रता और गाली-गलौज की। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के सामने भी आरोपी दबंगई दिखाते रहे। मामले में दत्तियाना बिजलीघर के अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी है।

विज्ञापन


बाबूगढ़ थाने में दी तहरीर में अवर अभियंता महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे दत्तियाना बिजलीघर उपकेंद्र से जुड़े वसूली दल के कर्मचारी रविंद्र और रोहित बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम छतनोरा पहुंचे थे। टीम गांव निवासी बकायेदार उपभोक्ता महकार सिंह के मकान पर पहुंची और बकाया जमा करने को कहा।
विज्ञापन


बकाये की बात सुनते ही उपभोक्ता के पुत्र कपिल और राहुल भड़क गए और टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति बिगड़ने पर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का बचाव किया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी ऊर्जा निगम की टीम से उलझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्तियाना बिजलीघर के अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी महकार सिंह पर वर्ष 2023 से अब तक का कुल बकाया महज 10 हजार रुपये है। 3 वर्ष की लंबी अवधि में इतना कम बिल आने से साफ अंदेशा है कि घर में बिजली चोरी कर कटिया डालकर उपकरण चलाए जा रहे थे। चोरी पकड़े जाने के डर और बकाये से बौखलाकर ही आरोपियों ने टीम के साथ हाथापाई और अभद्रता की है। दत्तियाना बिजलीघर के अवर अभियंता महेशचंद शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से अभद्रता करने की तहरीर बाबूगढ़ थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed