{"_id":"577943734f1c1b6c697f9ccb","slug":"teacher-pay-commission-report-would-cremate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार करेंगे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार करेंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
1900 रुपये ग्रेड पे करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कालेज में हुई। बैठक में सातवें वेतन आयोग के रिपोर्ट की कड़ी निंदा की गई। निचले व मध्यम वर्ग के कर्मचारियों को इस रिपोर्ट से कोई राहत न मिलने पर आठ जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट के तहत लाभ सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगा। आयोग की रिपोर्ट में संशोधन कर समस्त कर्मियों को बराबर लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष गोविंद त्यागी ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए एनपीएस को रद्द कर तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए। संरक्षक महेशचंद्र शर्मा ने शिक्षकों के शोषण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
स मौके पर श्रीकृष्ण द्विवेदी, कृष्णपाल, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महानंद शर्मा, सुषमा परमार, जतनपाल सिंह, तुषार कौशिक, पवन कुमार, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्रनाथ वर्मा, डॉ. विजय मित्तल, अरुण कुमार, जयभगवान कौशिक, राघवेंद्र प्रताप, रईस अहमद व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।