फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   'Chaap' was being prepared on the ground amidst filth; two quintals were destroyed

Hapur News: गंदगी के बीच जमीन पर रखकर बनाई जा रही थी चाप, दो क्विंटल नष्ट कराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Chaap' was being prepared on the ground amidst filth; two quintals were destroyed
छापे के बाद चाप को नष्ट करता कर्मचारी। स्रोत: विभाग
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की। एक प्रतिष्ठान पर गंदगी के बीच जमीन पर रखकर चाप तैयार की जा रही थी। टीम ने 12 हजार रुपये कीमत की लगभग दो क्विंटल चाप को जमीन में दबवाकर नष्ट कराया। चाप सोयाबीन की जगह मैदा से बनाई जा रही थी। मिलावट के शक पर ग्राम ददायरा में एक डेयरी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि दोपहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। लाइसेंस की मांग पर संचालक ने अन्य किसी स्थान के लिए मिला लाइसेंस को टीम को सौंपा। इसके बाद टीम ने वैध लाइसेंस की जांच शुरू कर दी है। टीम ने मौके पर करीब दो क्विंटल तैयार चाप और कच्चे माल को नष्ट करा दिया। चाप का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। प्रतिष्ठान बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा श्यामपुर रोड गांव ददायरा में रविंद्रा डेयरी में छापा मारा गया। डेयरी में गंदगी सहित कई कमियां मिली हैं, इनमें सुधार के लिए नोटिस दिया गया है। साथ ही खोया, दूध, पनीर और घी का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार, सहरिश सादात आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




होटल-रेस्तरां में 65 रुपये किलो में आपूर्ति

सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में 500 से अधिक होटल व रेस्तरां हैं, इनमें से अधिकतर में चाप की बिक्री हो रही है। रेस्तरां में ग्राहकों को सोया चाप लिखकर परोसी जा रही है, जबकि यह मैदा से बनाई जा रही है। निर्माणकर्ता होटल व रेस्तरां में करीब 65 रुपये किलो में इसकी बिक्री कर रहे हैं। यहां यही चाप ग्राहकों को चार गुना दामों पर परोसी जा रही है।


पनीर का नमूना पाया गया असुरक्षित
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले जिले में बड़े स्तर पर मिलावटी व नकली पनीर, क्रीम और मावा के विरुद्ध अभियान चला था। सहायक आयुक्त ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में जमील के प्रतिष्ठान पर बने पनीर की एनसीआर के जिलों में आपूर्ति कराई जा रही थी। एनएच-09 पर टीम ने 31 अगस्त को छापा मारकर वाहन की जांच की थी और मिलावट के शक में पनीर को नष्ट कराया था। उस समय लिए गए पनीर के नमूने की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से जारी हुई है, इसमें असुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। अखाद्य पदार्थ और केमिकल मिला होने की बात सामने आई है।



अमृत डेयरी पर छापा, 20 लीटर घी सीज, दो नमूने लिए

गढ़मुक्तेश्वर। नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने गढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी में अमृत डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने घी के दो नमूने लिए, ये जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। मिलावट होने के संदेह में करीब 20 लीटर घी सीज किया है।



खाद्य विभाग के निरीक्षक आरपी गुप्ता ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की टीम बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed