{"_id":"65ad797b4c7fd65d8208da99","slug":"supply-stopped-for-ten-hours-in-12-villages-connected-to-rampura-power-plant-hapur-news-c-135-1-hpr1002-7043-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रमपुरा बिजलीघर से जुड़े 12 गांवों में दस घंटे ठप रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रमपुरा बिजलीघर से जुड़े 12 गांवों में दस घंटे ठप रही सप्लाई
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। लाइन में ब्रेकडाउन से रमपुरा बिजलीघर दस घंटे तक बंद रहा, इससे जुड़े 12 गांवों की सप्लाई भी ठप हो गई। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रमपुरा बिजलीघर से बनखंडा, रमपुरा, नली हुसैनपुर, अल्लीपुर मुगलपुर, हाजीपुर, उदयपुर, सेना, मुरादपुर, दयानतपुर, बांगोली, कुराना, नयाबॉस समेत 12 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। लाइन में ब्रेकडाउन से सुबह साढ़े 6 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजलीघर से जुड़े इन गांवों की सप्लाई बंद रही।
ग्रामीणों को पानी, चारा समेत अन्य समस्याओं से परेशान होना पड़ा। समाजसेवी सुशील शर्मा ने बताया कि आए दिन इस तरह की समस्या बनी रहती है। अफसर ध्यान नहीं देते, जिस कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
उपेड़ा उपखंड अधिकारी प्रभव हारीत गौड़ ने बताया कि लाइन में फाल्ट के कारण समस्या बनी थी, जिसे दुरुस्त कर बिजलीघर चालू करा दिया गया है।
-