{"_id":"6717dd86b33860ffc407ee88","slug":"suicide-of-a-gnm-student-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104349-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जीएनएम की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जीएनएम की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 22 Oct 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 किनारे अनवरपुर कट के पास सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा चित्रांशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि रायबरेली निवासी राजनारायण की पुत्री चित्रांशी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज परिसर में रिश्तेदार चिकित्सक के आवास में रहती थी। दो दिन के लिए रिश्तेदार कहीं गए थे, जिसके कारण आवास पर वह अकेली थी। मंगलवार को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जिसमें सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें गृह क्लेश और बीमारी के कारण आत्महत्या की बात लिखी थी। मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लि भेजा गया है।