{"_id":"68752be2403399e2340f30f8","slug":"student-suicide-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127353-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गृह क्लेश में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गृह क्लेश में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Mon, 14 Jul 2025 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा स्थित रेलवे फाटक के पास गृह क्लेश में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच कर रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कोतवाली पुलिस को गांव अच्छेजा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक गांव निवासी के रूप में हुई। मृतका एक कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह क्लेश में छात्रा द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- --