फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Stopped the girl after running on the road, attacked her with a knife and tried to pour acid on her

Hapur News: रास्ते में दौड़ाकर युवती को रोका, चाकू से हमला कर एसिड डालने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Stopped the girl after running on the road, attacked her with a knife and tried to pour acid on her
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में शनिवार रात सरेराह एक बाइक सवार ने युवती का पीछा किया। रास्ते में रोककर पहले उससे मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद युवती पर शीशी निकालकर एसिड डालने की भी कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने जब युवक को रोकना चाहा तो उनपर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह लोग युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले किया। साहिबाबाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन स्थित 80 फुटा निवासी कैलाश ने बताया कि शनिवार रात वह अपने दोस्त हर्ष के साथ राजेंद्र नगर में डोसा खाने गए थे। करीब सात बजे एक युवती को उन्होंने सड़क पर घबराकर दौड़ते देखा था। एक बाइक सवार युवक उसका पीछा कर रहा था। जिंदल चौक से कुछ ही दूरी पर बदहवास हालत में युवती के आगे युवक ने बाइक रोकी और युवती से मारपीट शुरू कर दी। कैलाश और हर्ष ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, लेकिन वह बच गए। इसके बाद युवक ने युवती पर चाकू से वार किया तो युवती के हाथ में लगा। तभी युवक ने जेब से शीशी निकाली और युवती के चेहरे पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने युवक को रोका तो पता चला कि शीशी में तेजाब था। चीख पुकार मचने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक और युवती दोनों को लोग साहिबाबाद थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बंटी उर्फ शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दोनों की दोस्ती की बात आई सामने
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक-युवती की पिछले करीब डेढ़-दो साल से दोस्ती थी। दोनों की अच्छी बातचीत थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद से मामला गड़बड़ चल रहा था। करीब 15 दिन पहले युवक के खिलाफ युवती की तरफ से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आई है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी कबाड़ का काम करता है। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--
आरोपी बंटी उर्फ शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed