फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   stone pelting and mutiny, fir on 50 person

Hapur News: पथराव और बलवे में 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आठ को भेजा जेल

Mon, 03 Jul 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
stone pelting and mutiny, fir on 50 person
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में दो संप्रदायों के बीच हुए पथराव और बलवे के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दस नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि बाकी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं। सोमवार को एसडीएम धौलाना डा. संतोष उपाध्याय और सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर जायजा लिया। एहतियातन मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में एक जुलाई की रात रास्ते में चारा पड़ा होने के कारण दो परिवारों में विवाद हो गया था। उस समय पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। चौकी से समझौता कराकर आरोपियों को छोड़ दिया गया। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि रविवार शाम दूसरे पक्ष के आसिफ, हारून, शाहनवाज, पोपी, छोटे, सलीम नकटा, सुआलीन, अमन, नदीम, हारून व 40 अज्ञात लोग डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने अभद्रता की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने छत पर चढ़कर करीब आधा घंटा जमकर पथराव किया, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गई। एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी मुकेश चंद मिश्रा देर रात तक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी-

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस ने किला कोना के शाहरूख, सोनू, मोहम्मद उमर, मोहल्ला ब्रह्मनान के नौशाद, आसिफ, सूफियान, इखलाक और जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी के पलवालियान के अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लापरवाही के बाद काम आया एक्शन प्लान

एक जुलाई को हुए दो परिवारों में विवाद को पुलिस ने हल्के में ले लिया। पुलिस आरोपियों को चौकी पर ले आई, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस की मानें तो नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने दूसरे पक्ष पर हमले की योजना बनाई। इसके बाद लाठी डंडों और ईंट-पत्थरों के साथ दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उपद्रवियों को पीछे धकेल दिया और माहौल शांत किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्दी ही शुरू कर दी गई। हमला करने जाने आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इसके अलाव भी कई वीडियो सोमवार को वायरल हुए। जिनमें आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है।




मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति -

घटना के बाद मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति है। एसडीएम और सीओ के साथ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। मामले में दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed