फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   stf team raid

Hapur News: बीड़ी व गुटखे की दुकान पर मारा छापा, नकली सिगरेट से भरी बोरी जब्त

Thu, 08 May 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
stf team raid
पिलखुवा। नगर के जवाहर बाजार स्थित एक गुटखे, बीड़ी व सिगरेट के थोक व्यापारी की दुकान पर इंडियन टोबैको कंपनी व एसटीएफ के अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों ने दुकान से नकली सिगरेट से भरी एक बोरी को जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम व व्यापारियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा मामला शांत कराने के बाद टीम यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन


इंडियन टोबैको कंपनी व एसटीएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर के जवाहर बाजार स्थित एक सिगरेट, बीड़ी व गुटखे के थोक व्यापारी की दुकान पर छापा मारा था। अधिकारियों ने दुकान से नकली सिगरेट से भरी एक बोरी को जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर व्यापारी के गोदाम पर पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने माल की जांच पड़ताल भी की थी। व्यापारी के दुकान व गोदाम पर छापे की सूचना पर सैकड़ों व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान अधिकारियों व व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई थी। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। इसके बाद टीम मामले की जांच कर यहां से रवाना हो गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंडियन टोबैको कंपनी उपभोक्ता उपयोग के कई नामी उत्पाद बनाती है। टीम को संदेह था कि दुकान में उनकी कंपनी के कुछ उत्पाद नकली बेचे जा रहे हैं। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने काफी संख्या में नकली सिगरेट समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed